ज्योति मौर्य कौन है - ज्योती मौर्य की कहानी । Jyoti Mourya Biography in Hindi

ज्योति मौर्य कौन है - ज्योती मौर्य की कहानी । Jyoti Mourya Biography in Hindi

नमस्कार दोस्तों स्वागत है आपका आज के इस पोस्ट में आज हम जानेंगे कि " ज्योति मौर्या कौन है?" ज्योति मौर्य का जीवन परिचय क्या है। ज्योति मौर्या एवं आलोक मौर्या की कहानी के बारे में भी जानेंगे तो इसलिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें..

हाल के दिनों में आपने कहीं ना कहीं ज्योति मोरिया और लोक मोरिया के बारे में पढ़ा या सुना जरूर होगा। ज्योति मौर्या को लेकर काफी चर्चाएं हो रही है जिन्होंने अपने पति आलोक मौर्या को धोखा दिया है जो आपको हर जगह सोशल मीडिया पर सुनने को मिल जाएंगे। दोनों पति पत्नी की खबरों को लेकर पूरा सोशल मीडिया भरा पड़ा है इसलिए लोग इसके बारे में जानना भी चाहते हैं तो चलिए जानते हैं कि आखिर इन दोनों के बीच क्या हुआ था और यह ज्योति मौर्य कौन है -


ज्योति मौर्य कौन है?

ज्योति मोरिया उत्तर प्रदेश, वाराणसी के रहने वाली साधारण सी लड़की थी। जिसकी शादी आलोक मौर्य से हुआ था। 


कब हुई थी आलोक और ज्योति मौर्य की शादी?

मूल रूप से वाराणसी के चिरईगांव की ज्योति मौर्या का आजमगढ़ के आलोक से 2010 में विवाह हुआ था। आलोक पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मचारी है, जबकि ज्योति का 2015 में एसडीएम पद पर चयन हो गया। उनकी दो बेटियां भी हैं। प्रयागराज के देवघाट झलवा में मकान बनाकर ज्योति परिवार सहित रहने लगी थीं। अभी उनकी तैनाती बरेली में है।


SDM ज्योति मौर्या का विवाद क्या है?

वाराणसी की रहने वाली ज्योति मौर्या इस समय बरेली की चीनी मिल में जनरल मैनेजर के पद पर तैनात हैं। ज्योति मौर्या के पति आलोक मौर्या ने उन पर तलाक लेने का दबाव और जान से मारने की धमकी, हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है। पति आलोक ने ज्योति पर अवैध संबंध के भी आरोप लगाए हैं। आलोक का आरोप है कि उनकी पत्नी ज्योति का गाजियाबाद में तैनात जिला कमांडेंट होमगार्ड मनीष दुबे के साथ अफेयर है। आलोक ने इस मामले में प्रयागराज के धूमनगंज थाने और होमगार्ड मुख्यालय में भी तहरीर दी है।


ज्योति मौर्या कब बनी एसडीएम?

साल 2015 में ज्योति मौर्या का सिलेक्शन यूपी पीसीएस की परीक्षा में हुआ। उसके बाद उनकी तैनाती कौशांबी, प्रयागराज, जौनपुर, प्रतापगढ़ और लखनऊ मेंरही है। यह विवाद सामने आने के बाद उनको इस समय बरेली की चीनी में प्रबंधक का जिम्मा दिया गया है। बता दें कि अलोक और ज्योति की दो जुड़वा बेटियां हैं, जो फिलहाल, ज्योति के साथ ही रह रही हैं।


ज्योति मौर्य और आलोक का आरोप प्रत्यारोप -

ज्योति के परिवार का कहना है कि आलोक उस समय चतुर्थ श्रेणी के सफाई कर्मी थे परंतु उन्होंने पंचायत अधिकारी बता कर ज्योति से शादी की जिस प्वाइंट को लेकर अब ज्योति और उसका परिवार आलोक मौर्य पर धोखा का आरोप लगा रही है। जब की आलोक मौर्य ने शादी के बाद उसे पढ़ाया लिखाया और एसडीएम बनाया लेकिन SDM बनने के बाद ज्योति ने मनीष दुबे से मिलकर आलोक मौर्य को धोखा दिया।

इसके बाद और भी कई तरह के आरोप लगाया गया है दोनों ही तरफ से जिसमे से यह भी कहा जा रहा है कि आलोक ने ज्योति का Phone हैक करवाया और उसका निजी जानकारी सहित whatsapp chat को मीडिया में लीक कर दिया।


कौन है जिला कमांडेंट होमगार्ड मनीष दुबे?

आलोक मौर्या ने पत्नी ज्योति माैर्या पर जिसके साथ अवैध संबंध के आरोप लगाए हैं, वो मनीष दुबे हैं। मनीष दुबे जिला कमांडेंट होमगार्ड के पद पर तैनात हैं। आलोक ने मनीष दुबे की शिकायत होमगार्ड मुख्यालय में की थी। आलोक ने आरोप लगाया कि मनीष और ज्योति के बीच 2020 में जान पहचान हुई। दोनों के बीच फेसबुक पर अश्लील चैट हुआ करती थी। आलोक ने दोनों को होटल में पकड़ने का भी आरोप लगाया है।

मामले में मनीष दुबे का नाम आने के बाद शासन की ओर से उनका ट्रांसफर महोबा जिले में कर दिया है। बीते शुक्रवार को उन्होंने महोबा में ज्वाइन किया है। एक वायरल वीडियो में मनीष दुबे ने कहा है कि यह पर्सनल मामला था, इसे खत्म हो जाना चाहिए था।

हालाकि अभी तक यह मामला चल रहा है और इस पे कई तरह की खबरे निकल कर सामने आ रही है। खैर जो भी हो आप अपनी राय कॉमेंट करके जरुर बताए.. धन्यवाद।

Techtalk ashu

Hello my dear friends.. I'm ashutosh.I'm more than 3 yrs experienced blogger.In this blog I'm trying do my best and provide you Various types of knowledge like Biography, Make Money Online and many more... Thanks

Post a Comment

Previous Post Next Post